Tuesday, September 21, 2010

सच्च यह घर मुस्कुराता है!!

सच्च यह घर मुस्कुराता है!!
स्वर्ग सा लगता है!!
दादा दादी का वो प्यार!!
माँ,बाबा की वो मीठी सी डाँट!!
बड़े भईया,भाभी का वो दुलार!!
छोटी बहनो की पायलों की वो झनकार!!
सच्च यह घर मुस्कुराता है!!
स्वर्ग सा लगता है!!
घर में सब का मिलजुल कर बैठना!!
दुख सुख बाँटना!!
ग़लती करने पर बड़ों का डांटना!!
फिर उनका प्यार से समझना!!
सच्च यह घर मुस्कुराता है!!
स्वर्ग सा लगता है!!
घर में छोटे बच्चों की वो किलकरियाँ!!
लगती ऐसे,जैसे हों फुलझड़िया!!
उनकी वो प्यारी सी तॉतली बातें!!
माँ के हाथ का खाना!!
मानो मिल गया कोई खजाना!
सच्च यह घर मुस्कुराता है!!
स्वर्ग सा लगता है!!

1 comment:

  1. सच्च यह घर मुस्कुराता है!!
    स्वर्ग सा लगता है!!

    ghar ho to aaisa......

    ReplyDelete