Thursday, November 25, 2010

आओ हम सब मिल शहीदों को याद करें

आओ हम सब मिल
शहीदों को याद करें !!
जो चले गए
उनकी याद में!1
आओ हम सब मिल
कोई अच्छा काम करें !!
कोई पेड़  लगायें !!
या फिर रोते
चेहरे को हंसाएं !!
कोई भूखा मिल जाए
उसको पेट भर
खाना  खिलाएं !!
 भटके हुए पथिक
को रास्ता दिखाएँ !!
कोई दीन हीन हो
उसे आश्रय दिलाएं!!
एक हाथ इधर से बढे
एक हाथ उधर से बढे !!
हाथ,हाथ मिलकर
ऐसी चेन  बनायें !!
ये आंतकी  फिर
उसको ना भेद पाएं!!
धरती पर होगी
जब खुशहाली !!
हर घर होगी
तब दीवाली!!

2 comments:

  1. उत्तम विचार , आशा करता हूँ कि आपकी इच्छा पूरी हो

    ReplyDelete
  2. awesome meri mom ji ki best poems me se ek hai........

    ReplyDelete